Saturday, May 1, 2010

मनस्वी ममगाई बनी मिस इंडिया वर्ल्ड

bhaskar
पेंटालून फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 का खिताब मनस्वी ममगाई ने जीत लिया है। शुक्रवार की रात आयोजित रंगारंग समारोह में पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड पूजा चोपड़ा ने मनस्वी को यह ताज पहनाया।

बेंगलुरू की निकोल फारिया को पेंटालून फेमिना मिस इंडिया अर्थ चुना गया है। उन्हें यह ताज पूर्व मिस इंडिया अर्थ श्रिया किशोर ने पहनाया। मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली नेहा हिंगे ने पेंटालून फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता है। उन्हें यह ताज पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स एकता चौधरी ने पहनाया।



इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन सानिया मिर्जा, चेतन भगत, रितु बेरी और शिल्पा शेट्टी, कुणाल कपूर, विजयेंद्र सिंह और अनुराग बसु की जूरी ने किया।


No comments:

Post a Comment