
खबर है कि धोनी ने साक्षी सिंह रावत से देहरादून के एक होटल कॉम्पीटेंट में सगाई की। सगाई स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फिलहाल साक्षी माता -पिता के साथ आसाम में रहती है। देहरादून में साक्षी की नानी का निवास बताया जा रहा है। साक्षी के करीबी रिश्तेदारों ने इस खबर की पुष्टि की है। इस सगाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। धोनी सगाई को पूरी तरह से मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते थे और इसी बात को ध्यान रखते हुए उन्होंने अपनी सगाई के बारे में किसी को कानो-कान खबर नहीं होने दी।
गौरतलब है कि पिछले दो सालों से धोनी और साक्षी के बीच प्रेम संबंध को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं जिस पर आज मुहर लग गया है। धोनी और साक्षी बचपन के मित्र हैं। दोनों ने अपने स्कूल की पढ़ाई डीएवी श्यामली में की। साक्षी रावत फिलहाल होटल मैंनेजमेंट की छात्रा हैं।
No comments:
Post a Comment