Monday, July 5, 2010

धोनी ने शादी में इसलिए की जल्दबाजी

यह खालिस माही स्टाइल था। चट सगाई पट ब्याह। टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने अपनी मित्र साक्षी सिंह रावत के साथ रविवार को विवाह बंधन में बंध गए। इस मौके पर दोनों के परिजन और करीबी मित्र ही मौजूद थे। रिसेप्शन 7 जुलाई को मुंबई में होगा। सगाई शनिवार को ही हुई थी। देहरादून में धूमधाम से धोनी और साझी ने विवाह किया है और इसे लेकर देहरादून के लोगों में तो उत्साह है ही उधर रांची के लोग भी अपने इस लाडले की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। देश भर में धोनी के क्रिकेट प्रशंसकों में धोनी के विवाह को लेकर क्रेज देखा जा रहा है और लोगों ने ट्विटर के माध्यम से धोनी तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाई है।

पर वहीं माही द्वारा चट मंगनी पट ब्याह की बात को लेकर लोगों में चर्चा भी खूब रही है। दरअसल धोनी ने इसलिए शादी जल्दी करने की सोची क्योंकि अगले 11 माह तक उनके पास शादी के लिए समय नहीं था। उन्हें जुलाई-अगस्त में श्रीलंका, सितंबर में चैंपियंस लीग खेलने के लिए द.अफ्रीका,अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज, नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरु सीरीज में व्यस्त रहना होगा।

दिसंबर या आगामी जनवरी में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी प्रस्तावित है। इसके अलावा फरवरी-मार्च में भारत में ही वल्र्ड कप तथा उसके बाद अप्रैल- मई में आईपीएल-4 में व्यस्त रहना होगा।

No comments:

Post a Comment