
इसके पहले क्या हुआ
आज करीब ग्यारह बजे पुलिस का एक स्पेशल दस्ता आयशा से पूछताछ करने पहुंचा। वहीं नए घटनाक्रम के तहत अब आयशा ने कहा है कि वे पुलिस को शोएब से बातचीत की सीडी के साथ कुछ बायलॉजिकल सबूत भी सौंपेंगी। जिससे साबित हो जाएगा कि वे सही थीं। शोएब उनसे लगातार बात कर रहा था। इसके अलावा दोनों की मुलाकात भी हुई है। वे साथ भी रहे हैं।
आयशा सौंपेगी बायोलॉजिकल सबूत
सानिया मिर्जा और शोएब की शादी में दीवार की तरह खड़ी आयशा सिद्दकी ने पुलिस को एक सीडी और कुछ बायोलॉजिकल सबूत सौंपने की बात कही है। पुलिस ने आयशा से आज दोबारा पूछताछ की। आज करीब ग्यारह बजे पुलिस का एक स्पेशल दस्ता आयशा से पूछताछ करने पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार इस पूछताछ में यह बात खुलकर सामने आई है कि आयशा सिद्दकी एक ऐसी सीडी पुलिस को सौंपने वाली है जिसमें शोएब के साथ हुई उसकी बातचीत की रिकॉर्डिग है। जिसे नकार पाना किसी के बस की बात नहीं होगी। दूसरी ओर शोएब मलिक के जीजा भी आज भारत आने वाले हैं। उनके आने पर इस पूरे विवाद के सुलझने का रास्ता साफ हो सकता है।
विवादों से बेफिक्र सानिया-शोएब
लगता है कि सानिया और शोएब अपनी शादी को लेकर चल रहे पूरे विवाद से बिल्कुल बेफिक्र हैं। जानकारी मिली है कि सानिया और शोएब कल रात विवादों से बेफिक्र हो आइसक्रीम का लुत्फ उठाने एक रेस्टॉरेंट पहुंचे थे। यहां सानिया के साथ उनकी छोटी बहन भी थीं। यहां उन्होंने आइसक्रीम का भरपूर लुत्फ लिया। दूसरी ओर शोएब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लग रहे आरोपों का खंडन कर रहे हैं। वहीं बेफिक्री के साथ आइसक्रीम का मजा भी ले रहे हैं।
पाकिस्तानी जनता शोएब के पक्ष में
पाकिस्तान की जनता भी शोएब मलिक को ही समर्थन दे रही है। जनता का कहना है कि यदि सानिया और शोएब की शादी होती है तो इससे दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे।
No comments:
Post a Comment