
भारतीय खेल जगत में इस फैसले से भूचाल आगया है। पर इस निकाह से सानिया के निजी करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कलाई की चोट के कारण लगातार पराजय झेल रहीं सानिया के लिए ये रिश्ता आशा की किरण बनेगा या करियर की समाप्ति यह देखने वाली बात होगी।
विश्वरैंकिंग में 92वें स्थान पर काबिज इस हैदराबादी बाला ने पिछले तीन साल में करियर ग्राफ को गिरते हुए देखा है। बैडमिंटन की दुनिया में तेजी से उभर रहीं साईना नेहवाल ने सानिया की लोकप्रियता गिराने में भी एक बड़ी भूमिका निभाई है। सानिया के प्रति प्रायोजकों की कम होती रुची इसका उदाहरण है।
हालाकि शोएब ने सोहराब की तरह सानिया को टेनिस में करियर जारी रखने की बात कहकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। सानिया के पास पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स का बेहतरीन उदाहरण है, जिन्होंने शादी और एक प्यारी सी बेटी को जन्म देने के बाद ग्रेंड स्लेम जीता था।
पर क्या सानिया शादी और टेनिस में संतुलन बैठा पाती हैं या नहीं य देखने की बात होगी।
No comments:
Post a Comment