Monday, April 5, 2010

सानिया-सानिया ये तुमने क्या किया!!!

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक की शादी की खबर पक्की होते ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया की झड़ी लग गई है। जहां पाकिस्तानी साइटस पर लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं वहीं भारत में सब यही कह रहे हैं-सानिया सानिया ये तूने क्या किया।

ट्विटर पर तो प्रतिक्रियाओं की झड़ी ही लग गई। कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा था, कोई गुस्सा, किसी को आश्चर्य था तो किसी ने सानिया के प्रति अपने मन की भड़ास निकाली। पाकिस्तानी लोगों ने तो ट्विटर और अन्य साइटों पर सानिया को अभी से पाकिस्तान की बहू कहना शुरु कर दिया है। वहीं कुछ ने सानिया की प्रेम कहानी को मौजूदा समय की सबसे बड़ी शादी तक की संज्ञा दे डाली।

लेकिन सानिया के फैसले ने सबसे ज्यादा बुरा हाल हिंदुस्तानी युवा दिलों का किया। भास्कर डॉट कॉम पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्यादतर युवा पाठकों ने लिखा कि सानिया को क्या पूरे हिंदुस्तान में एक भी कुंवारा लड़का नहीं मिला जो पाकिस्तान में जाकर शादी कर रही है।

प्रतिक्रिया देते हुए केके केडिया ने लिखा- क्या सानिया को पूरे हिंदुस्तान में एक भी लड़का नहीं मिला। सानिया को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। मोहम्मद मुर्तजा अपने गुस्से को छुपा नहीं पाए, वो लिखते है सानिया का यह कदम भारतीयों के लिए शर्म की बात है।

मोहम्मद ने तो सरकार से सानिया की शादी को रोकने तक की गुहार लगाई है। अपनी प्रतिक्रिया में मोहम्मद लिखते हैं कि सानिया मिर्जा देश के साथ साथ मुसलमानों का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। भारतीय मुसलमानों पर पहले से ही पाकिस्तान से हमदर्दी को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। सानिया का यह कदम भारतीय मुसलमानों के हित में नहीं होगा और लोग हमें फिर शक की निगाहों से देखने लगेंगे।


सानिया मिर्जा के शोएब से शादी करने के फैसले के बाद कुछ पाठकों ने यह भी सवाल उठाया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करने के बाद क्या सानिया को भारत के लिए ओलिंपिक में खेलना चाहिए। हमने इस मुद्दे को सार्थक बहस देने के लिए अपने एडिटर ब्लॉग में शामिल किया है। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment