skip to main |
skip to sidebar
हैदराबाद. सानिया मिर्जा और शोएब की शादी में दीवार की तरह खड़ी आयशा सिद्दकी से पुलिस पूछताछ जारी है। आज करीब ग्यारह बजे पुलिस का एक स्पेशल दस्ता आयशा से पूछताछ करने पहुंचा है। वहीं नए घटनाक्रम के तहत अब आयशा ने कहा है कि वे पुलिस को शोएब से बातचीत की सीडी के साथ कुछ बायलॉजिकल सबूत भी सौंपेंगी। जिससे साबित हो जाएगा कि वे सही थीं। शोएब उनसे लगातार बात कर रहा था। इसके अलावा दोनों की मुलाकात भी हुई है। वे साथ भी रहे हैं।
उधर, आयशा से पुलिस की पूछताछ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर शोएब मलिक के जीजा भी आज भारत आने वाले हैं। उनके आने पर इस विवाद के सुलझने का रास्ता साफ हो सकता है।
पाकिस्तानी जनता शोएब के पक्ष में
पाकिस्तान की जनता भी शोएब मलिक को ही समर्थन दे रही है। जनता का कहना है कि यदि सानिया और शोएब की शादी होती है तो इससे दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे।
No comments:
Post a Comment