Thursday, April 8, 2010

'हनीमून मनाने गिलगिट आएं सानिया-शोएब'

ssइस्लामाबाद। भारत-पाक के बीच विवादास्पद गिलगिट बलतिस्तान के सीएम के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। सीएम सईद मेहंदी शाह ने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को शादी के बाद हनीमून मनाने उनके प्रांत में आने का न्यौता दिया है। उनके इस बयान ने गिलगिट को लेकर भारत पाक के बीच चल रहे विवाद में आग में घी डालने का काम किया है।



सानिया शोएब की शादी से रोज नया विवाद जुड़ता जा रहा है। भारत पाक के बीच सानिया शोएब को लेकर राजनायिक स्तर पर भी संवाद हुआ है। अब सईद मेहंदी शाह चाहते हैं कि सानिया कश्मीर मुद्दा सुलझाएं। गिलकिट बलतिस्तान जम्मू-कश्मीर का ही हिस्सा है, जिसपर फिलहाल पाक का कब्जा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिलगिट को लेकर विवाद चलता रहता है। मेहंदी शाह के अनुसार सानिया और शोएब को गिलगिट में आधिकारिक प्रोटोकाल मुहैया कराया जाएगा यदि वह शादी के बाद यहां आना चाहें तो।

No comments:

Post a Comment