Wednesday, April 7, 2010

सानिया -शोएब विवाह तो होगा, तलाक का भी डर : ज्योतिषी

उज्जैन. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी को लेकर अटकलों और विवादों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इस हाईप्रोफाइल शादी पर दुनियाभर की नजरें जमी हैं। ज्योतिषियों की नजर में सानिया और शोएब की शादी नहीं टल सकती हालांकि शादी में अभी और समस्याएं आएंगी। अगर इस समय सार्वजनिक तौर पर विवाह न भी हुआ तो दोनों गुपचुप शादी भी रचा सकते हैं। दोनों की कुंडलियों में शादी का योग खासतौर पर प्रेम विवाह का योग बन रहा है।



ज्योतिषियों के मुताबिक सानिया के जन्म के समय गुरु, कुम्भ राशि में स्थित था तथा वर्तमान में भी गुरु कुम्भ राशि में ही गोचर हो रहा है, जो उनको विवाद में भी प्रसिद्धि दे रहा है।



इनका विवाह हो सकता है तथा इसके टलने के कोई आसार कम ही हैं लेकिन यह भी संभावना है कि यह विवाह ज्यादा समय न टिके। दोनों की ही कुंडलियों में विवाह के साथ ही तलाक के भी योग हैं।



सानिया का मंगल उच्च का है तथा शोएब का मंगल शत्रु राशि में स्थित है। अत: इस विवाह के लंबे खींचने की संभावना कम है। दोनों के मध्य विवाह बाद अनबन की स्थिति निर्मित होगी। विवाह के बाद भी विवाद दोनों का पीछा नहीं छोड़ेंगे और 2 मई तक उलझनें और बढ़ सकती हैं।



क्या कहते हैं ज्योतिषी :



विवाह होने की प्रबल संभावना है। उलझनें पैदा होगी। २ मई तक उलझनें बढ़ती जाएंगी तथा नई-नई समस्याएं पैदा होंगी।



- पं. श्यामनारायण व्यास, ज्योतिषाचार्य



दोनों की नाम राशि कुम्भ से सूर्य दूसरा तथा इनके सप्तम भाव से आठवां सूर्य होने से इसका बल कमजोर पड़ रहा है तथा मंगल वर्तमान में नीच राशि में स्थित होने से विवाह में समस्या है।



- पं. आनंदशंकर व्यास, ज्योतिषाचार्य



इनका समय खराब होने से यदि गुपचुप विवाह भी हो जाए तो विवाह संबंध कायम रहना मुश्किल होगा। तलाक का स्पष्ट योग है।



- पं. विनोद रावल, ज्योर्तिविद

No comments:

Post a Comment