Monday, April 5, 2010

सानिया मिर्जा की जान को खतरा!

सानिया के परिवार वाले नहीं चाहते उनकी बेटी पाकिस्तान में रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि सानिया वहां सुरक्षित नहीं हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक शादी के बाद दुबई में रहेंगे। शोएब का घर पाकिस्तान में है लेकिन सानिया के परिवार वालों के कहने पर ही वह पाक से दुबई शिफ्ट हो रहे हैं।

भारत पाक में राजनीतिक रिश्तों में तनाव भी एक कारण है जिसके चलते सानिया पाकिस्तान में नहीं रहना चाहतीं। इस फैसले के बारे में सानिया और शोएब के परिवार वालों के बीच दुबई में हुई मुलाकात में चर्चा हो चुकी है। आए दिन पाकिस्तान में धमाके होते रहते हैं, सानिया के परिवारवालों को इसी बात की सबसे ज्यादा चिंता है।

सानिया ने भी साफ कर दिया है कि वह लाहौर जैसी संवेदनशील जगह पर बसने में रूचि नहीं रखती हैं। शोएब मलिक ने टी 20 मैचों में दुबई में एक अपार्टमेंट जीता था। जिसके बाद उसे दुबई की नागरिकता मिल गई। अब उसने यह फ्लैट सानिया को दे दिया है। फिलहाल इस फ्लैट को इन दोनों के लिए संवारा जा रहा है।

सानिया के परिवार वालों के अनुसार दुबई लाहौर से ज्यादा दूर नहीं है और हैदराबाद से भी सिर्फ तीन घंटे की फ्लाईट है। दुबई में रहने से दोनों को अपना स्पोर्ट्स करियर बनाने में भी दिक्कत कम आएगी और ज्यादा दिन अलग अलग भी नहीं रहना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment