skip to main |
skip to sidebar
सानिया मिर्जा का अब से कुछ देर होटल ताज कृष्णा में निकाह होने जा रहा है। आज दिन में 12 बजे के आस पास निकाह के लिए बेहद धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली। उन्होंने इस दौरान लाल रंग की सुर्ख साड़ी पहन रखीं है। से वहीं साड़ी है जो उनकी मां ने अपने निकाह के समय पहनी हुई थी। दुल्हन के इस जोड़ें में वे बेहद खूबसूरत लग रही है। उनके गले में पोल्की का गहना है, माथे पर बिंदिया का टीका उनके रूप के आभामंडल को निखार रहा है।
आज जब वे बंजारा हिल्स स्थित अपने निवास से निकली तो उनके साथ गाड़ी में उनके पिता भी सवार थे। सात गाड़ियों का सानिया का काफिला ताज डेक्कन के रास्ते होटल ताज कृष्णा पहुंच गई है। यहीं सानिया और शोयब का निकाह दोपहर 1 बजे होना तय हुआ है।
No comments:
Post a Comment